अरशान जवाहर मार्ग का मामला:जज का बेटा तिरंगा लगाते हुए हाइटेंशन लाइन से झुलसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सनावद में जज का 10 साल का बेटा अरशान जवाहर मार्ग स्थित दादा के घर की गैलरी में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। दोनों हाथ और पेट झुलस गए। उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर है। पिता का आरोप है लाइनमैन को कई बार लाइन पर प्लास्टिक के पाइप लगने को कहा था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।‌
पंढरीनाथ टीआई कपिल शर्मा के अनुसार सनावद में पदस्थ जज मोहम्मद असलम देहलवी की शिकायत पर बिजली कंपनी के लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गैलरी से 4-5 फीट आगे ही हाइटेंशन लाइन
घर की गैलरी से महज 4-5 फीट आगे ही हाइटेंशन लाइन जा रही है। दादा ने कई बार बिजली कंपनी के कर्मचारियों को यहां सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा था। जोन के अफसरों को यह भी कहा था कि लाइन में प्लास्टिक के पाइप लगा दें। जो भी खर्चा होगा वे भर देंगे। पिछले साल एक लाइनमैन आया और उसने तीन हजार रुपए खर्च बताया था। इसके बाद से वह कभी नहीं लौटा।

Exit mobile version