भंवरकुआ में स्टूडेंट राम पंवार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 12 बजे संत नगर में अपने दोस्त राहुल मीणा के यहां जा रहा था। संत नगर में वह मोबाइल पर बात कर रहा था। तब बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर भाग। बदमाशों के भागते समय उनका बाइक नंबर MP09VL3046 देख लिया। इसके बाद बाइक नंबर से लुटेरों को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
