मंदिर जा रही वृद्धा की चेन लूटी:सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक बुजुर्ग महिला को गुरुवार सुबह लूट लिया। वह घर से मंदिर जाने के लिये निकली थी। इस दौरान बदमाश वारदात को अंजाम देकर चले गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिस पर बाइक सवार भागते हुए दिखे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
एरोड्रम पुलिस ने के मुताबिक मधु (60) पति प्रमोद कुमार गंगवाल निवासी सद्गुरु पैरेडाइज ने बताया ने बताया कि वह गुरुवार सुबह 6.30 बजे हाईलिंक सिटी में जैन मंदिर पर दर्शन करने जा रही थी। जब वह अमृत ग्रीन गार्डन गेट के पास पहुंची तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए।
गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटकर सुपर कॉरीडोर की तरफ भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिये मदद के लिये शोर मचाया। इसके बाद घर जाकर बेटे दीपक को पूरी जानकारी दी। उसके साथ थाने जाकर केस दर्ज कराया। एरोड्रम पुलिस को बाइक सवार बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें बाइक से बदमाश जाते दिखे हैं। पुलिस अब उसके आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version