स्कूल के किचन में चावल, बिस्किट, मसाला एक्सपायरी डेट के मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | एबी रोड स्थित एक कॉलेज के किचन और मैस में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिली है। एसडीएम राऊ व उनकी टीम ने जांच की तो यहां काली मिर्च, चावल, मिर्ची अचार, बिस्किट, मसाला, आटा आदि सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली। सामग्री जब्त कर दालों के सैंपल लिए हैं। वहीं राऊ एसडीएम क्षेत्र में अब तक पानी के 22 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 16 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। खाद्य सामग्री के 8 सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना शेष है। उमिया स्कूल रंगवासा में भी निम्न स्तर के अचार की सामग्री पाई जाने पर 11 हजार रुपए जुर्माना किया गया। इस क्षेत्र में भी स्कूल-कॉलेजों का निरीक्षण किया गया।

Exit mobile version