मोबाइल का डेटा डिलीट कर कॉलेज छात्रा फंदे पर झूली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पता चला है कि मौत से पहले उसने किसी को वीडियो कॉल किया था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच बाद खुलासा होगा। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम जयश्री (19) है। जब घर में कोई नहीं था तब उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जयश्री एक निजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसके पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो तुरंत फोन करके उसके पिता को सूचना दी। पिता नगर निगम में नौकरी करते हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जयश्री ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया है। मौके पर पहुंचे जांच अफसर ने कहा मोबाइल की तकनीकी जांच की जाएगी।

Exit mobile version