सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस ने साईकल से रैकी कर चोरी कि वारदात करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल जप्त कर लिया है पुलिस आरोपी से चोरी कि अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज सोनी उर्फ शेट्टी निवासी राजाबाग कॉलोनी है। आरोपी ने कुछ दिन पहले रानीपुरा में होजियरी व्यापारी सुनील केसवानी कि दूकान पर चोरी कि वारदात कि थी वह ढाई लाख रुपए नगद व अन्य सामान लेकर फरार हो गया था बदमाश अपने साथ दूकान पर लगा सीसीटीवी कैमरों का डिवीआर भी लेकर चला गया था दूकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज पुलिस ने खांगले थे जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया छोटी ग्वालटोली में भी बदमाश ने एक दूकान से 45 हजार रुपए चुरा ले गया था आरोपी से पुलिस कि पूछताछ जारी है
