हत्या के बाद से फरार आरोपी बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सालभर पहले बाणगंगा थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में एक युवक को उसी के दोस्त ने बेरहमी से पत्थर व ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिखा था। शराबी आरोपी हत्या के बाद मृतक को घसीटकर मैदान में ले गया तथा पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के दोस्त पर ही हत्या का केस दर्ज किया था। तब से ही यह फरार था, जिसे कल बाणगंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर उसी के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी ज़ोन-3 ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्र के मुताबिक 23 अप्रैल को बाणगंगा थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में रहने वाले मनीष सुनाइरे ने अपने ही घर में दोस्त बंटी उर्फ सुर्वेदार पिता गुलजारीसिंह बैस पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पत्थर व ईंट से हमला कर हत्या कर उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। घटना के बाद से ही वह फरार था। मृतक के पिता गुलजारीसिंह बैस की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, पर यह नहीं मिला। इसी बीच कल मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हत्यारे को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है

Exit mobile version