सुपारी लेकर हत्या करने वाले शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर मे मंगलवार देर शाम बदमाशों और इंदौर की आजाद नगर थाना पुलिस में मुठभेड़ हो गई बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी। दूसरा भागने के दौरान दीवार से टकराकर घायल हो गया बदमाशों ने रविवार रात कारोबारी से सुपारी लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, नूरानी मस्जिद के पास आजाद नगर में 20 वर्षीय मोईन खान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल शूटर शाकिर उर्फ भइया और अमन शाह चंदन नगर स्कीम 140 की तरफ गए हैं आजाद नगर और तेजाजी नगर थाना की टीम द्वारा घेराबंदी करने पर शाकिर ने टीआइ नीरज मेढ़ा पर गोलियां चला दीं। एक गोली शासकीय गाड़ी पर लगी, जबकि दूसरी टीआइ के कान के पास से निकली टीआइ ने भी दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक शाकिर के पैर में लगी डीसीपी के मुताबिक अमन बाइक चला रहा था शाकिर को गोली लगते ही अमन बाइक छोड़कर भागा, लेकिन दीवार से टकराने से जख्मी हो गया आरोपितों से एक पिस्टल मिली है, जो प्रापर्टी व मार्बल कारोबारी आरिफ खिलजी (नयापुरा) द्वारा मुहैया करवाई गई थी आरिफ ने ही तीन-तीन लाख रुपये में सुपारी दी थी
बड़े भाई की जगह छोटे की कर दी हत्या मार्बल कारोबारी आरिफ की इकलौती बेटी अलीशा ने नौ महीने पूर्व मोईन जिसकी हत्या की गई के बड़े भाई मुबस्सर से प्रेम विवाह किया है अलीशा द्वारा प्रापर्टी में हिस्सा मांगने पर पिता आरिफ आक्रोशित था वह बेटी की संपन्न घराने में शादी करवाना चाहता था इधर, आरोपित शाकिर और अमन आरिफ के अधीन काम करते हैं। उसने भतीजे नाहिब जाटू खजराना के माध्यम से अलीशा से विवाह करने वाले मुबस्सर की हत्या की साजिश रची शाकिर और अमन को तीन-तीन लाख रुपये में गोली मारने के लिए तैयार किया पांच हजार रुपये एडवांस दे दिए आजाद नगर में रहने वाले अहमद रजा और लियाज के माध्यम से मुबस्सर की रैकी करना शुरू की। लियाज और अहमद को 700-700 रुपये दिए गए। लियाज सिगरेट पीने के बहाने मोईन को घर से बाहर लेकर आया अहमद शूटर के पास रुका आरोपित मुबस्सर के स्थान पर मोईन को लेकर आ गए थे मोईन ने अनजान लोगों को देखा तो उसे शक हुआ और गाड़ी से कूदकर भागा इसी दौरान शूटर ने पीछा कर गोली मार दी एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक, आरोपित अजमेर भाग गए थे मंगलवार को मुबस्सर की हत्या करने के लिए आजाद नगर की ओर जा रहे थे पिस्टल भी कारोबारी ने दी थी आरोपित अमन पर एक और शाकिर पर पांच प्रकरण दर्ज हैं चंदन नगर पुलिस ने शाकिर को चुनाव के दौरान बाउंड ओवर किया था। पूछताछ में बताया कि मोईन को जिस पिस्टल से गोली मारी, वो भी आरिफ ने उपलब्ध करवाई थी आरोपित आरिफ की तलाश जारी है। वह भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ है। उसने शाकिर और अमन से कहा था कि नेताओं की मदद से उन्हें बचा लेगा। घटना के बाद आरिफ द्वारा फोन बंद करने पर उन्हें रुपया नहीं मिला और आसपास ही फरारी काटनी पड़ी।

Exit mobile version