इंदौर। अपराध शाखा ने सीरियल लूट के आरोपित अकील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का साथी अरबाज पिछले दिनों पकड़ा जा चुका था। डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के मुताबिक, अकील और अरबाज ने कनाड़िया, खजराना, एमआइजी, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कईं घटनाएं की हैं। अकील एसआइ की हत्या का आरोपित रहा है। नौ साल जेल में रहने के बाद गैंग बनाकर लूटपाट कर रहा था।
