इंदौर में रिश्तेदार से मिलकर लौट रही वृद्धा को लुटेरों ने स्कूटर से गिराया, चेन लूटकर भागे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • चंदन नगर थाना क्षेत्र में वेंकटेश मंदिर के समीप स्कीम-71 की घटना। वृद्धा की गर्दन में आई चोट।

इंदौर। बाइक सवार दो बदमाश वृद्धा से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने स्कूटर को लात मारकर वृद्धा को गिराया और फिर चेन लूट ली। वृद्धा की गर्दन पर घाव हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र में वेंकटेश मंदिर के समीप स्कीम-71 की है। 72 वर्षीय गिरजा झंवर निवासी मोती एवेन्यू रिश्तेदार से मिलकर घर जा रही थी। बदमाश पीछे से बाइक पर आए और स्कूटर को लात मारी। वृद्धा असंतुलित हुई तो आरोपितों ने बाइक अड़ाकर गिरा दिया। जैसे ही वृद्धा गिरी, एक बदमाश बाइक से उतरकर आया और चेन झपटकर भाग गया।

Exit mobile version