सियागंज क्षेत्र में एक पुरानी दीवार जेसीबी मशीन की टक्कर लगने के बाद गिर गई । जिसकी चपेट में आने से दर्जनभर दोपहिया वाहन उसके नीचे दब गए । गनीमत रही कि हादसे के समय कोई दीवार की चपेट में नही आया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था ।
घटना प्रदेश के सबसे बड़े थोक किराना बाजार सियागंज की है । यह एक पुरानी दीवार गिरने से दर्जनभर से ज्यादा दोपहिया वाहन दब गए । यहां हॉउसिंग बोर्ड की मल्टी का काम चल रहा है । शाम के समय जेसीबी से खुदाई चल रही थी । तभी जेसीबी एक पुरानी दीवार से टकरा गई । इससे आठ फीट ऊंची एक दीवार एकाएक गिर गई । दीवार के गिरने से इसके नीचे वाहन दब गए ।
