इंदौर में नर्मदा के पानी में ड्रेनेज के पानी मिलाने की शिकायत पिछले लंबे समय से इंदौर नगर निगम को क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा दी जारी थी जहां मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद व महापौर द्वारा विधानसभा-1 के भागीरथपुरा क्षेत्र के वार्ड 11 में महापौर व क्षेत्रीय पार्षद ने गंदे पानी को लेकर दौरा किया इस दौरान महापौर ने ड्रेनेज व नर्मदा पानी की नई पाइप लाइन डालने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ड्रेनेज का पानी पीने के पानी में नहीं मिले इसको लेकर आज सख्त दिशा निर्देश दिए हैं साथ ही कॉलोनियों में कई जगहों पर जहां बैकलाइन खराब हो चुकी है उसे सामने से जोड़ने के निर्देश दिए हैं महापौर ने कहा कि आगे से ड्रेनेज की लाइन जोड़ने से लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। महापौर ने आज के इस दौरे के माध्यम से शहर के अन्य कॉलोनी के रहवासियों से अपील की गई है की सभी लोग जल संरक्षण पर विशेष ध्यान रखें और पानी व्यर्थ ना बहाये, उन्होंने कहा कि जहां-जहां लोगों ने नर्मदा के अवैध रूप से कनेक्शन लिए हैं इस कारण से भी पीने के पानी में कई समस्या आ रही है। वही महापौर ने कहा कि 5 फरवरी से 5 मार्च तक अपने अवैध कनेक्शन को वैध करले नहीं तो नगर निगम कार्रवाई करेगा, 5 फरवरी से शुरू हुए अवैध से वैध नल कनेक्शन अभियान में करीब 11000 से अवैध कनेक्शन लोगों ने वैध कराए हैं ओर इसके माध्यम से करीब चार करोड़ से अधिक का राजस्व भी नगर निगम के खजाने में जमा हुआ है।
