साफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल और लैपटाप लूटने वाला रैपिडो बॉय और उसका साथी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाना पुलिस ने रैपिडो ब्वाय और उसके साथी को गिरफ्तार किया है आरोपितों ने साफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा था मदद मांगने के बहाने घर में घुसे और लैपटाप व मोबाइल लेकर भाग गए थे। आरोपितों को मोबाइल नंबर के आधार पुलिस ने देर रात ढूंढा और केस दर्ज कर लिया।

दरअसल फरियादी राजशेखर रामपद दत्त साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बापजी नगर में किराए से रहते हैं सात अप्रैल को तड़के करीब चार बजे दोनों बदमाश जबरदस्ती रूम में घुसे और हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया बिस्तर पर रखा दूसरा मोबाइल और लैपटाप, माउस, चार्जर भी उठा लिया
पहले कॉल कर 50 रुपये मांगे राजशेखर ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व विजय नगर के लिए रैपिडो टैक्सी बुक की थी हालांकि किराया अधिक होने से बुकिंग निरस्त कर दी चालक के पास उनका मोबाइल नंबर और लोकेशन पहुंच गई थी एक युवक ने राजशेखर को कॉल कर कहा कि उसे 50 रुपये की आवश्यकता है उन्होंने जरूरतमंद समझकर रुपये ट्रांसफर कर दिए
मदद के नाम पर लूट लिया
दूसरे दिन आरोपित लोकेशन अनुसार राजशेखर के घर जा पहुंचा कॉल कर कहा कि उसे मदद चाहिए राजशेखर ने दरवाजा खोला तो पानी मांगा पानी पीकर चले गया, लेकिन फिर साथी को लेकर आया और धक्का-मुक्की कर लूट लिया आरोपित ने रैकी कर लूट की थी राजशेखर ने रैपिडो कंपनी को शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की बुधवार को पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और दोनों आरोपितों को आज पकड़ लिया आरोपी से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version