इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार आईपीएल मैच किस सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है वहीं पिछले 10 दिनों की बात करें तो पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा है तो वहीं अभी भी पुलिस के द्वारा लगातार करवाई की जा रही है , इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आईपीएल मैच का सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

– मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर है तो वही अब इंदौर अपराध की राजधानी भी बनते हुए नजर आ रही है इसी कड़ी में पिछले 10 दिनों की बात करें तो इंदौर पुलिस ने आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी उम्र तकरीबन 20 से 35 के आसपास ही है वही यह कार्रवाई अभी भी जारी है और इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने अन्नपूर्णा थाना पुलिस की साथ मिलकर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के पाश्र्व नाथ नगर में आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी अनिल, पवन और शुभम को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल एक लैपटॉप और करोड़ों का हिसाब किताब भी बरामद किया है वहीं पकड़े गए आरोपी ऑनलाइन तरीके से सट्टा संचालित कर रहे थे जिसमें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का वह उपयोग कर रहे थे और उसी के माध्यम से वहां कई लोगों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करवा रहे थे और उसी के माध्यम से वहां सट्टा संचालित कर रहे थे फिलहाल पुलिस ने उस मशीन को भी जब्त किया है , और पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेमिंग के तहत कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने पिछले 10 दिनों में जितने भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी उम्र 20 से 35 साल के आसपास ही है और सभी युवा पढ़े-लिखे और ग्रेजुएट है और किस तरह से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग करना है उन्हें अच्छी तरीके से मालूम है लेकिन लग्जरियस , लाइफस्टाइल और जल्द ही अमीर बनने की लालसा के चलते युवा इस तरह से आईपीएल गेम में पैसा लगा रहे हैं तो खुद ही आईपीएल मैच का सट्टा संचालित कर रहे हैं ,वही जिन आरोपी को पुलिस पकड़ती है ओर जब उनके परिजनों को जानकारी दी जाती तो उस समय परिजनों को जानकारी लगती है तो वही परिजनों को भी युवा अलग अलग तरह से जॉब करने की जानकारी देकर रात रात भर गायब रहते है पिछले दिनों एक युवक को पुलिस ने जब आईपीएल सट्टे के मामले में गिरफ्तार किया तो उसने परिजनों को गिफ्तारी की जानकारी नहीं देने की बात कही , साथ ही कहा कि उसने परिजनों को एक फेमस काल सेंटर में जॉब करने की बात कही और यदि उन्हें इस तरह से जानकारी लगी तो वह मुझे घर से निकाल देंगे, फिलहाल पूरे ही मामले में कई युवा पकड़ में आने के बाद अलग अलग तरह से जानकारी दे रहे है। तो वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतीया का कहना है की पुरे ही मामले में पकड़े गए आरोपियों को उम्र काफी कम है लेकिन लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए वह परिजनों को बिना बताए इस तरह के काम कर रहे है फिलहाल अभी तक की करवाई में कई युवाओं ने यही कारण बताया फिलहाल एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की और यह करवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version