साढ़े तीन लाख का पुश्तैनी सोने का कड़ा चोरी:ट्रांसपोर्टर की मां ने अलमारी में रखा था, नौकरानी पर शंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर इलाके में ट्रांसपोर्टर के यहां से उनकी मां का 54 ग्राम वजनी सोने का कड़ा चोरी हो गया। उन्होंने घर में काफी ढूंढा नहीं मिलने पर थाने पर आकर प्रकरण दर्ज करा दिया। इस मामले में उन्होंने नौकरानी पर शंका जाहिर की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरपालसिंह पुत्र जसवीर सिंह होरा निवासी प्रताप नगर की शिकायत पर पुलिस ने उनकी नौकरानी दिव्या पर केस दर्ज किया है। उनकी माता सतवंत कौर ने 18 सिंतबर को साढ़े तीन लाख कीमत का 54 ग्राम वजनी सोने का कड़ा अलमारी में रखा था। वह चोरी हो गया है।
हरपालसिंह ने बताया कि वह कड़ा पुश्तैनी था। इस मामले में घर में काम करने वाली दिव्या पर शक है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

TAGGED:
Exit mobile version