किराना दुकान में घुसे चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खुड़ैल रोड पर काजी पलासिया के नजदीक किराना दुकान में चोर घुस गए। चोर यहां से किराना सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मनोहर सिंह की काजी पलासिया रोड पर किराना दुकान है। दुकान खोलने सुबह पहुंचे तो वहां के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो किराने का सामान, नकदी रुपए गायब थे। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।

TAGGED:
Exit mobile version