साइकिल के छर्रों से कारों के कांच फोड़कर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में कारों के कांच फोड़कर चोरी करने वाली गैंग ने आतंक मचा रखा है। दो दिन में 6 से ज्यादा ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 12 लाख रुपयों से ज्यादा का माल चोरी हो चुका है। तुकोगंज पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दूर से साइकिल के छर्रों से निशाना लगाकर कारों के कांच फोड़ देता है और फिर बैग उठाकर भाग जाता है।

आरोपी का नाम लोगनादन 33 पिता नागराज लादन निवासी तिरचिरापल्ली, तमिलनाडु है। इसे इलाके के एक रियल एस्टेट कारोबारी अंकित जैन निवासी दिल पसंद कॉलोनी ने मंगलवार रात पकड़ा। आरोपी ने अंकित की कार का कांच फोड़कर लैपटॉप चुराया था। अंकित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने एक बदमाश का हुलिया बताया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपी का हुलिया पता चल गया। फिर पुलिस की मदद से उसे आसपास से ही पकड़ लिया गया। बदमाश ने कबूला कि वह साइकिल से छर्रों से कांच फोड़ता है। उधर, बदमा

Exit mobile version