मल्टी नेशनल कंपनी मे निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी कंपनी का कर्ताधर्ता आया पुलिस गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की पलासिया थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर और फरार धोखेबाज को गिरफ्तार किया है जिसने मल्टीलेवल मार्केटिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया और उन्हें करोड़ों रुपए का चुना लगा दिया। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है ये खतागार कुछ बड़े राज उगलेगा

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आया यह शख्स सचिन दहाड़े हैं जिसने पिछले कुछ सालों में एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी और इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक ऐसा जाल बुना की उसके चुंगल में कई निवेशक फसते चले गए। लालच देने में माहिर सचिन जब लोगों यानी निवेशकों को समय रहते रिटर्न नहीं दे पाया तो 20 से 22 पीड़ितों ने पिछले साल जनवरी में आरोपित के विरुद्ध पुलिस में शिकायत कर दी अब वही आरोपित सचिन पुलिस गिरफ्त में आने के बाद रिमांड पर है, जिससे पलासिया थाना पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
बाइट मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी पलासिया, इंदौर
वीओ बताया जा रहा है की प्रारंभिक पूछताछ में केवल दो करोड़ का आंकड़ा सामने आया है लेकिन ये आंकड़ा जल्द बढ़ेगा। कई पीड़ित ऐसे हैं जो पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत जुटा रहे है

दरअसल सचिन ने कॉन्सेज नाम की कंपनी बनाई थी। वो इसी कंपनी के नाम पर बड़ी बड़ी होटल्स में मीटिंग कर शिकार तलाशता था और निवेश करवा लेता था

Exit mobile version