सांसद कलेक्टर सहित मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित पश्चिम से पूर्व क्षेत्र को जोड़ेगी मेट्रो रेलवे लाइन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार तमाम तरह की तैयारी शहर में फिर से पटरी पर आई हुई नजर आ रही है और इसी के तहत सांसद कलेक्टर सहित मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ने अपनी अपनी राय रखी है

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर जहां एक और सुपर कॉरिडोर पर लगभग 80% काम संपन्न हो चुका है तो वही दूसरी ओर पश्चिम से पूर्वी क्षेत्र को जोड़ने के लिए रीगल चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन को लेकर सांसद कलेक्टर और आईडीए की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई बैठक शासकीय माध्यमिक अहिल्या पुस्तकालय में आयोजित की गई थी क्योंकि यहीं पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा और रीगल पर दो स्टेशन बनाने जाने के प्रस्ताव हैं और इसी के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी लेकिन रीगल पर रानी सराय पर भी स्टेशन आ रहा है और यहां पर पहले से ही पुलिस का कार्यालय संचालित हो रहा है इन तमाम विषयों पर बारीकी से चर्चा की गई

Exit mobile version