इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यापारी की कार चोरी होने का मामला सामने आया है चोर सस्ते चार पहिया वाहन में सवार होकर आते हैं और महंगी चार पहिया वाहन अपने साथ चोरी कर चंद मिनट में फरार हो जाते हैं जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है…।
दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव के मुताबिक भवरकुआ थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी हरजिंदर सिंह की क्रेटा कार को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए बताया जा रहा है कि कार को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर भी डाला गया था तो वही उनके यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा भी कई लोगों को यह कार दिखाई गई थी लेकिन किसी ने इस कार को अभी तक खरीदा नहीं था पुलिस का मानना है कि जिन लोगों को दिखाया गया था उन्हें में से किसी व्यक्ति द्वारा इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है क्योंकि उन्हें मालूम था कि यह वाहन इसी स्थान पर खड़ा रहता है वाहन चोर भी चार पहिया वाहन से ही आए थे और फिर चुरा कर चंद मिनट में फरार हो गए पूरी घटना वहां नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
