पैर छूने के बाद गले लगाकर खुद को रिश्तेदार बताकर चोरी करने वाले एक आरोपी को सराफा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चुराए गए रुपए हुआ मोबाइल बरामद हुआ है
सराफा पुलिस ने शातिर चोर विक्की को पकड़ा आरोपी विक्की ने सराफा क्षेत्र में 61 वर्षीय एक बुजुर्ग को रोककर उनके पैर पड़े थे। उसके बाद वह बुजुर्ग के गले लग गया फिर कहने लगा कि वह उनके दोस्त का बेटा है। इस दौरान आरोपी विक्की ने बुजुर्ग की जेब में रखा मोबाइल व पंद्रह सौ रुपए चुरा लिए थे।बुजुर्ग कुछ समझ पाते। इससे पहले बदमाश भाग निकला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया जब पूछताछ की गई तो पता चला कि विक्की पर पूर्व से एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज है। उसका छत्तीपुरा व राउजी बाज़ार थाना क्षेत्र में अच्छा खासा अपराधिक रिकॉर्ड है पूर्व में राऊजी बाजार में पकड़ाए छह सौ मोबाइल चोरी के मामले में भी विक्की आरोपी रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
