शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में भंवरकुआँ पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सचिन प्रजापत के साथ हुई थी इस दौरान सचिन ने युवती के साथ शादी करने का वादा किया था सचिन ने युवती को झांसे में लेकर कुशवाहा का बगीचा में एक रूम दिला दिया फिर वह युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा कुछ समय बाद जब युवती ने सचिन को शादी करने का कहा तो सचिन ने इनकार कर दिया विरोध करने पर उसने युवती के साथ जमकर मारपीट की जिससे युवती घायल हो गई थी पीड़ित युवती ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआँ पुलिस को कर दी थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है
