इंदौर शहर के सर्राफा थाना क्षेत्र की एक दुकान में पिछले दिनों चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में फरियादी मोहनलाल सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिला आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।
डीसीपी जोन 4 ऋषिकेश मीणा ने बताया कि दो शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है जो सागर जिले के पास टीकमगढ़ की रहने वाली है। पिछले महीने दोनों ही महिलाएं छोटा सराफा में फरियादी की दुकान पर खरीदारी करने के बहाने से चोरी करने की नीयत से आई थी। इस दौरान दोनों महिलाए दुकान से 9 जोड़ी टॉप्स चोरी कर के लें गई थी। डीपी के अनुसार उनकी पुलिस टीम ने इंदौर से लेकर उज्जैन तक 600 सीसीटीवी फुटेज खंगालें जिसके आधार पर महिला आरोपियों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त साइबर तकनीक एवं मुखबीरो से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विमला पति विक्रम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम तिलावरण पहाड़ी टीकमगढ़ और रूबी पति विजय यादव उम्र 30 साल ग्राम तिलावरण पहाड़ी टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों से चोरी किये गए टॉप सहित, 3 सोने के हार, एक चांदी की कंदोडी, चांदी की बिछिया 10 जोड़ एवं पायल 8 जोड़ एवं 890000 नगदी सहित कुल 10 लाख 39000 का माल बरामद किया है।
