इंदौर में बी. फार्मा स्टूडेंट की खुदकुशी मामले परिजन शव लेकर महिला थाने पहुंचे और धरने पर बैठे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बी. फार्मा स्टूडेंट की खुदकुशी का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। परिजनों ने छात्र के पोस्टमार्टम के बाद पहले सूर्या होटल के समीप सड़क पर पुलिस के खिलाफ गुस्सा जताया और इसके बाद गुस्साए परिजन शव रखी एम्बुलेंस लेकर महिला थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार के सदस्य दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कार्यवाही की कड़ी मांग करते रहे। इस मौके पर महिला थाने के बाहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पहले सूर्या होटल के सामने और फिर महिला थाने के बाहर विलाप करते ये पीड़ित परिजन और रिश्तेदार उनके अपने परिवार के 19 साल के गौरव हाड़ा के आत्महत्या मामले में पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगा रहे है। परिजनों का आरोप है की क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गौरव के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रुपए लेकर बेटे को छोड़ा। इस घटनाक्रम के बाद युवक घर आकर खूब रोया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अब उन्हें न्याय चाहिए, परिजनों की मांग है की उस जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसकी कार्यशैली की वजह से गौरव डिप्रेशन का शिकार हुआ।
बाइट पीड़ित परिजन
वीओ करीब दो घंटे तक चले घटना क्रम के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों से चर्चा करते रहे और अंत में जब अधिकारियों ने कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया, तब कही जाकर परिजन माने और शव को लेकर रवाना हुए।

दरअसल इस पूरे मामले में अब पुलिस को लंबी जांच कराना होगी, किन कारणों के चलते पहले युवती ने शिकायत की, इसके बाद पुलिस की क्या भूमिका रही और किन दबाओं के चलते युवक ने जानलेवा कदम उठाया।

Exit mobile version