सराफा चौपाटी पहुंचे कांग्रेसी जगह बदलने का किया विरोध बोले सराफा चौपाटी इंदौर की पहचान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा चौपाटी की जगह बदलने की कवायद के बीच अब कांग्रेस से जुड़े नेता देर रात सराफा बाजार पहुंचे और सराफा चौपाटी का स्थान बदले जाने को लेकर नाराजगी दिखाई । उनका कहना था की सराफा चौपाटी देशभर में इंदौर की पहचान है । इसका स्थान बदलने से अच्छा होगा की इसे इसी जगह सुरक्षित तरीके से कैसे चलाया जा सकता है ये काम होना चाहिए ।

हरदा सहित अन्य घटनाओं के बाद सराफा चौपाटी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कवायत तेज हो गई है । इसको लेकर बनी कमेटी ने भी इस स्थान बदलने को लेकर कहा है । जिसके बाद कांग्रेस भी अब मैदान में आ गई है । बुधवार रात कांग्रेस से जुड़े नेता सराफा बाजार पहुंचे और व्यापारियों और आमजन से मिले । उनका कहना था की इसे सराफा में ही रखा जाना चाहिए । सराफा चौपाटी देश की पहचान है ।

Exit mobile version