कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी द्वारा मारपीट और हथियार लहराने का मामला सामने आया है । पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है । जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़वाली चौकी की है । यह रहने वाले जावेद के साथ पूर्व पार्षद अनवर कादरी और उसके साथियों जुबेर, अनीश कुरैशी और असलम द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है । आरोप है कि कादरी ने बंदूक के दम पर धमकाया और घर में घुस कर मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की है । घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमे कादरी मारपीट करते दिखाई दे रहा है ।
वही पुलिस ने अनवर कादरी की तरफ से भी शिकायत दर्ज की है । पुलिस ने मामले में दोनो पक्षों की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
