सफाई करने आए मजदूर द्वारा दी चोरी की घटना को अंजाम चार बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राउ थाना मैं पिछले दिनों एक फरियादी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने अपनी शिकायत में बताया था की चोरी की यह घटना तब हुई थी जब उसके घर में साफ सफाई चल रही थी। पुलिस ने चोरी के माल सहित इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

झोन 1 के एडीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि राउ थाना क्षेत्र के रॉयल बंगलो में रहने वाली महिला फरियादी के याहा चोरी की वारदात हुई थी। फरयादी महिला का नाम स्मिता सिंह निवासी श्री कृष्णा रॉयल बंगलो निवासी है। महिला ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपने घर की साफ सफाई के लिए बाहर से कुछ मजदूर बुलाए थे। इसी दौरान शायद से उनके घर से सोने के जवाहरत चोरी हो गए। पुलिस ने सफाई करने वाले बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चौरी कि इस घटना को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस ने इस मामले में लकी पिता राजेश निवासी रेत मंडी दूसरा सन्नी उर्फ़ राज निवासी मंडी तीसरा रवि थापा और चौथा रमेश तिवाऱी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सोने के ज़ेवर बरामद किये है जिनकी डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की है।

Exit mobile version