सदर बाजार थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार थाना में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर जान दे दी । प्रारंभिक जांच पड़ताल में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिसकर्मी का नाम महेश पिता हीरालाल है । जो सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो वर्ष से पदस्थ था । महेश ने रविवार को अपने गांधी नगर स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है की मृतक महेश पिछले 5 दिनों से नौकरी पर भी नही गया था और डिप्रेशन में था । परिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है । दिन के समय वह घर में अकेला था । उसने पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया । घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी ।

Exit mobile version