द्वारकापुरी क्षेत्र की एक मल्टी में रहने वाले रहवासी मल्टी में चल रहे अनैतिक कार्य की शिकायत करने थाने पहुंचे । रहवासियों ने एक युवक युवती को भी पुलिस के हवाले किया है । मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 71 स्थित राजलक्ष्मी अपार्टमेंट के रहवासी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे । उनका आरोप था की पेंट हाउस में रहने वाली एक युवती लंबे समय से अनैतिक कार्य करती है जिसके चलते दिनभर बाहरी युवकों का आना जाना लगा रहता है । रहवासियों एक युवक और युवती को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया ।
मामले में पुलिस ने रहवासियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है ।
