इंदौर में अवैध हथियारों से ही आपराधिक वारदाते घटित होती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध हथियार को बेचने की फिराक में खड़े युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से देशी पिस्तौल बरामद की गई है तो वही पकड़ाए युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है….।
पूरे मामले में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के खाली मैदान पर एक युवक देशी पिस्तौल बचने के लिए खड़ा हुआ है जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि युवक पिस्तौल को किसी को बेचना चाह रहा था पूछताछ में युवक ने अपना नाम फरहान बताया है जो की जुनापीठ का रहने वाला है बता दे शहर में पिछले दिनों हुई हत्या और तमाम अपराध अवैध हथियारों के दम पर ही अंजाम दिए गए थे और उसी को लेकर अब पुलिस अवैध हथियार का कारोबार करने वाले लोगों पर निगरानी बनाए हुए हैं फिलहाल पड़ा युवक से तमाम तत्वों के आधार पर पूछताछ की जा रही कि वह हथियार कहां से लेकर आया था
