भरोसे में लेकर युवती के साथ किया दुष्कर्म वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लिए रुपए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रोकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के भंवरकुआं थाने क्षेत्र दुष्कर्म का मामला सामने आया है एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद अमान खान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से 2020 में कोचिंग में पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया वहीं उसके वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब 80 हजार रुपए ले लिए वही शादी झूठा वादा करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब पीड़िता ने शादी करने का युवक पर दबाव बनाया तो युवक के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक मोहम्मद अमान खान के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है

Exit mobile version