शॉपिंग मॉल की कैशियर के साथ रेप:शादी का झांसा देकर दोस्त चार साल से कर रहा था शोषण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक शॉपिंग मॉल की कैशियर के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी और युवती कभी दोस्त हुआ करते थे। शादी का झांसा देकर वह चार साल से उसका शोषण कर रहा था। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर पुलिस ने शुभम राठौर के खिलाफ रेप और धमकाने की एफआईआर की है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। युवती ने बताया कि चार साल पहले से वह शुभम को जानती है। हमारी फ्रेंडशिप हुई, तो शुभम के साथ घूमना-फिरना होने लगा। आरोपी ने एक दिन उसे प्रपोज किया। कहा कि प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
हमारे बीच रिलेशन हो गए। जब भी उससे शादी करने की बात करती, तो वह टाल देता। आखिरी बार वह 25 जुलाई को गोपुर इलाके की एक होटल में लेकर गया। यहां भी रिलेशन बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने अब दूरी बना ली है। मोबाइल नंबर और आईडी ब्लाक कर दी। शनिवार, 23 नवंबर को उसके घर पहुंची, तो वह अपशब्द कहने लगा। इसके बाद वहां से भगा दिया।

TAGGED:
Exit mobile version