इंदौर के बाणगंगा इलाके में अरविंदो अस्पताल के कर्मचारी के साथ लूट हो गई। अस्पताल कर्मचारी साथियों के साथ स्टाफ मेंबर की शादी में उज्जैन गया था। वापस आकर लवकुश चौराहे से अकेले घर जाते समय बदमाशों ने उसे पीटा और पर्स-मोबाइल छीन ले गए। अनिल ने बताया कि 23 नवबंर की रात वह अस्पताल की मैडम की शादी में शामिल होने उज्जैन गया था। यहां से रात 12 बजे वह कार से इंदौर लौटा। दोस्तों ने लवकुश चौराहे पर उतार दिया। यहां से पैदल अपने घर महाराणा प्रताप नगर जा रहा था। इंड्रोजर्मन टूल के पास रॉन्ग साइड से आ रही दो बाइक पर तीन लड़के आए। वह आगे की तरफ निकल गए। कुछ आगे जाकर रुके और विष्णु कहकर आवाज दी। शक होने पर उसने बदमाशों से बचने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जेब से 8 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और मोबाइल निकालकर भाग गए।
बाणगंगा पुलिस ने पीड़ित अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
