शाजापुर जिले के कालापीपल में तीन तलाक मामले मे पति सहित 3 लोगों पर एफ़आईआर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कालापीपल थाना पुलिस ने ग्राम बकायन निवासी महिला को दहेज के लिए परेशान कर 3 बार तलाक बोलने की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कालापीपल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बकायन गांव निवासी 24 वर्षीय तबस्सुम बी उम्र 24 वर्ष ने पुलिस को बताया उसका पति अबूजर खां,आलम बी और नूर खां उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं महिला के पति अबूजर खा ने उसको 3 बार तलाक बोलकर तलाक दें दिया। महिला की शिकायत पर कालापीपल पुलिस ने पति सहित परिवार के 3 लोगों के खिलाफ धारा 498 A, 323,294,34 व मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version