नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, इंडियन शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर नहीं खरीदे तो उड़ा देंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) को बम से उड़ाने के धमकी मिली है। कॉलर ने फोन कर कहा कि इंडियन शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर नहीं खरीदोगे तो बस से उड़ा देंगे। जिसके बाद एनएसई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की है जहाँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों के पास बम से उड़ाने की धमकी का एक कॉल आया। इसके बाद खजराना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। NSE के कर्मचारियों ने खजराना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी की एक अननोन नंबर से कॉल आया था। जिसमें उन्होंने कहा है इंडियन शेयर्स को बेचकर अमेरिकन शेयर अगर नहीं खरीदे तो स्टॉक सेंटर को बम से उड़ा दिया जाएगा। वही पूरे मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है

Exit mobile version