शहर में बर्थडे गैंग का आतंक! बीच सडक पर जन्मदिन के नाम पर मचा रहा हैं हुड़दंग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, इसी कड़ी में इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में पिछले दिनों बर्थडे गैंग ने जमकर आतंक मचाया था , फिलहाल उसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और जब पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बुलेट से बंदूक की आवाज निकालने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, तो वहीं जिस युवक का बर्थडे था उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर ली है जो बर्थ डे गैंग पर अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

इंदौर में लगातार बर्थडे गैंग का आतंक बढ़ते जा रहा है इसी कड़ी में पिछले दिनों इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुड्डू शुक्ला के भतीजे अभय शुक्ला का बर्थडे था इस दौरान बड़ी संख्या में युवक क्षेत्र में पहुंचे और बुलेट के साइलेंसर से बंदूक की आवाज निकालते हुए कैद हुए थे , जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए अतः वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चिन्हित करते हुए जहां बुलेट चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की, तो वही जिस युवक अभय शुक्ला का बर्थडे था उसके खिलाफ अब पुलिस के द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है , बता दे युवक अभय शुक्ला के पूर्व के भी रिकॉर्ड थे और जिस तरह से उसने अपने साथियों के साथ क्षेत्र में हंगामा मचाया , इस के चलते पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर रही है , आमतौर पर पुलिस बर्थडे गैंग पर चालानी कार्रवाई करती है लेकिन जिस तरह से जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है यह पहली कार्रवाई बर्थडे गैंग पर है और आने वाले दिनों में कई और आरोपियों के खिलाफ इस तरह से पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

Exit mobile version