मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों को लेकर बढ़ते अपराध और नर्सिंग घोटाला ओर विभिन्न प्रकार के सामने आए घोटालों को लेकर आज संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम महिला संगठन ने दिया ज्ञापन
आपको बता दे मध्यप्रदेश के साथ साथ इंदौर में भी महिलाओं और बच्चियों के सम्बंध में अपराध लगातार सामने आ रहे है वही प्रदेश में घोटाले भी सामने आ रहे है जिसमे नर्सिंग घोटाला हो या विभिन्न परीक्षा के पेपर आउट हो इसी के विरोध में आज महिला संस्कृति संगठन और साथ ही विभिन्न लोगो ने मिल कर मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा उनकी मांग थी की अभी तक विभिन्न विभाग के घोटाले सामने आ चुके है उसके बाद भी कार्रवाई नहीं कि जा रही है अगर आने वाले समय मे कार्रवाई नहीं कि गई तो बड़े रूप में उग्र आंदोलन करेंगे।
