प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी बाल स्वरूप शनिदेव मन्दिर व्यासफला जूनी इन्दौर पर शनिदेव जन्म उत्सव धुम धाम से मनाया जा रहा है,, मंगलवार से इसकी विधिविधान से शुरुआत हुई,,,
कार्यकम 04/06/2024 से
,मंदिर समिति के अमित ओम पौराणिक ने बताया कि अनुष्ठानमें प्रथम दिवस मन्दिर स्थित 300 वर्ष प्राचीन स्वयंभू देवी माँ कालिका की आराधना नवचण्डी देवी पाठ से हुआ,,जिसमें ब्रहाम्मण समाज के 51 जोडो द्वारा माँ की आराधना की गई। 5 जून को व्यापार व्यवसाय वृद्धि, रोग निवारण हेतू शनि शमि तिल अभिषेक होगा जिसमें 501 लिटर तेल द्वारा भगवान शनि देव का अभिषेक किया जावेगा। दिनांक 06/06/2024 एकादश कुण्डी हवन होगा एवं मुख्य जन्मोत्सव 12 बजे जन्म महाआरती होगी, एवं 1 कुन्टल केसरीया भात का नेवैद्ध भगवान को अर्पित किया जावेगा। रात्रि में देश के जाने माने कलाकार द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा, दिनांक’ 08 जून को भगवान को 56 भोग एवं श्रंगार दर्शन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
