प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया उपजेल का औचक निरीक्षण कैदियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर की उपजेल में जिला विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ललित किशोर गर्ग ने उपजेल शुजालपुर का ओचक निरीक्षण किया। आकस्मिक रूप से किए गए निरीक्षण में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियो को रहने के स्थान, भोजन शाला, भोजन सामग्री, तथा कैदियों को गर्मी से बचाव हेतु किया जा रहें उपाय, पीने के पानी की समुचित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं में कमी पाने पर जेल में साफ सफाई एवं भोजन इत्यादि हेतु जेल निरिक्षक शिवपाल परोंदीया को व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया । प्रधान जिला न्यायाधीश शाजापुर के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश सिराज अली तथा शुजालपुर के जिला सत्र न्यायाधीश इरशाद अहमद भी मौजूद रहें।
प्रधान न्यायाधीश द्वारा जेल में निरुद्ध बन्दीयों से चर्चा करते हुए उन्हें शासन की ओर से प्राप्त विधिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उन्हें सलाह दी।
शुजालपुर की उपजेल में प्रधान न्यायाधीश द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Exit mobile version