विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर ध्वनि यंत्र लगाकर उसकी निश्चित दायरे में बजाने की अनुमति दी थी लेकिन मस्जिद और मंदिरों से तो ध्वनि विस्तार उतर गए हैं लेकिन इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद मुस्लिम बहुल क्षेत्र में घरों से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जा रहे हैं इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत की है तो वही पुलिस ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वशन दिया है।

-मध्य प्रदेश में नई सरकार बनते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदिर और मस्जिद पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतारने के आदेश दिए थे वहीं पुलिस के द्वारा आदेश लागू होते ही इसका शक्ति से पालन भी करवाया गया और विभिन्न क्षेत्रों में लगे हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों को निकाल भी गया लेकिन इसी कड़ी में इंदौर में एक नया मामला सामने आया और इस पूरे मामले की शिकायत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस को की है, वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन देते हुए इस बात की जानकारी दी की सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला गली नंबर 3 के सामने मकान पर अवैध रूप से चिलम लगाकर ज्यादा आवाज में तकरीरें चल रही है जिससे बच्चों की परीक्षा के समय परेशानी उठाना पड़ रही है साथ ही अपने ज्ञापन में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि माननीय मुख्यमंत्री ने पिछले महीने आदेश भी निकले थे लेकिन जूना रिसाला के कुछ मकानों पर ध्वनि विस्तारित यंत्रों का प्रयोग किया जा रहा है जो की अवैधानिक है इसके कारण रहवासियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही परीक्षाओं के समय बच्चों को भी पढ़ने में काफी दिक्कत हो रही है तो वही इस पूरे मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को कुछ वीडियो भी उपलब्ध करवाए हैं जिसमें बाकायदा घरों पर ध्वनि विस्तारक लगे हुए हैं और इनके माध्यम से तकरीरे की जा रही है जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में किस तरह से कार्रवाई करती है।

Exit mobile version