वाहन चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर पुलिस ने 56 लाख रुपए नगद जप्त किए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस के द्वारा लोकसभा चुनाव में नगद रुपए लेकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिस ने 56 लाख रुपए नगद जप्त किए हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने नगद रुपए लेकर चलने वाले को लेकर एक गाइडलाइन तय की हुई है उसी के तहत इंदौर पुलिस लगातार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का शक्ति से पालन करवाने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में राजेंद्र नगर पुलिस के द्वारा चोइथराम मंडी के वहां वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी कड़ी में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को पुलिस के द्वारा रोका गया और उसकी जांच पड़ताल की गई तो बॉक्स में तकरीबन 56 लाख रुपए छुपा कर ले जाते हुए पुलिस ने चेकिंग के दौरान जप्त किए हैं वहीं गाड़ी में इस दौरान इंदौर शहर के मशहूर शराब कारोबारी रमेश चंद्र राय भी उपस्थित थे अतः पुलिस ने रमेश चंद्र राय की उपस्थिति में रूपयो को जब्त किया पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं संभावना जताई जा रही है कि रमेश चंद्र राय की इंदौर शहर में कई शराब की दुकान है और संभवत उन शराब दुकानों का कलेक्शन यह रुपए हो सकते हैं लेकिन प्रारंभिक तौर पर वह किसी तरह की कोई जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं जिसके कारण पुलिस ने 56 लाख रुपए जप्त किए हैं साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि लोकसभा चुनाव के चलते 56 लाख रुपए का उपयोग होना था और संभवत यह रुपए किसी को देने के लिए आए हुए थे फिलहाल आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकते है।

Exit mobile version