विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर इंदौर में दिव्यांग जनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेले का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में बेरोजगार दिव्यांगजन पहुंचे। सांसद विधायक कलेक्टर ने इस रोजगार मेले का शुभारंभ किया।

दिव्यांग जनों को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित कंपनियों, जिनमे होटल, हॉस्पिटल, मार्केटिंग, सेल्स कंपनियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद दिव्यांग जनों को रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन नगर निगम के द्वारा शासन की पहल पर यह आयोजन किया गया। इंदौर के ढक्कन वाला कुआं क्षेत्र स्थित है मैदान में सांसद शंकर लालवानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस दिव्यांगजन मेले का शुभारंभ हुआ। दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने के लिए मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य हो रहा है।

Exit mobile version