बड़नगर से काटकूट जा रहे एक किसान परिवार के सरवटे बस स्टैंड पर बैग से सोने के जेवर चोरी हो गए। जांच में पता चला कि उनके पीछे चार बदमाश लगे थे। परिवार ने बैग बस में रखा और नाश्ता करने चले गए थे। ग्वालटोली पुलिस ने बाबूलाल चौधरी ग्राम काटकूट की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि बैग में ज्वैलरी का लाल कलर वाला बॉक्स रखा था।
उसमें सोने के 2 रानी हार और 2 चूड़ियां रखी थीं। परिवार बड़नगर में शादी अटैंड कर लौट रहा था और एक ट्रैवल्स की बस से काटकूट जा रहा था। बैग सीट के पास रखा फिर बच्चों को अंदर बैठा दिया था। घर पहुंचने के अगले दिन पता चला कि बैग खुला हुआ था और जेवर गायब थे।
