विश्व पर्यावरण के मौके पर बुधवार को आर एन टी मार्ग स्तिथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण कर किया । इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव कुलपति डॉ रेणु जैन,क्षेत्रीय पार्षद गोलू शुक्ला व पार्षद ने पौधा रोपण कर लोगों को पौधा रोपण का संकल्प भी दिलाया, इस दौरान रीगल से मधु मिलन चौराहा और अग्रसेन चौराहे से लेकर तीन इमली चौराहे तक दोनों ही सड़कों पर कायाकल्प और मॉडल सड़क बनाई जाएगी और सड़कों के दोनों ओर पेड़ लगाए जाएंगे,जिसकी जानकारी महापौर ने दी।
वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि क्लीन इंदौर ग्रीन व सौलर इंदौर बने इसको लेकर इंदौर नगर निगम लगातार काम कर रही है जिसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों को मॉडल सड़क रूप में तैयार किया जाएगा, जिसका 100 दिन का टाइमर लगा कर समय सीमा में कार्य पूरा करने की बात कही, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महापौर ने सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।
