विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वृक्षारोपण किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर के लालबाग पहुंचे जहां दोनों ही मंत्रियों ने वृक्षारोपण किया, इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 5 जून से 16 जून तक नमामि गंगे कार्यक्रम प्रारंभ किया है जिसमें प्रदेश में जितने भी वाटर बॉडी है उसका संरक्षण करना और वह सतत रहे इसकी भी चिंता करना है,ओर ये अभियान नमामि गंगे 5 जून से 16 जून तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नगर निगम महापौर पुष्पमित्र भार्गव ओर उनकी टीम को धन्यवाद देते हो कहा कि उन्होंने मेरी विधानसभा एक में वृंदावन कॉलोनी में स्थित पुरानी बावड़ी को चयनित किया है हम उसका विकास करेंगे और आसपास के रहवासियों की छत का पानी उस बावड़ी में संग्रह हो कुल मिलाकर यदि बावड़ी का पानी पीने योग्य नहीं भी हो तो वह वाटर रिचार्ज का काम करेगी और इसलिए हम पहले बावड़ी की गंदगी निकालकर और उसके बाद उसमें वॉटर पुरीफिकेशन के लिए ईट और बालू रेट से वाटर रिचार्ज सेंटर बनाएगें। वही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पूछे गए सवाल की यूपीए की नीतीश कुमार व चंद्रबाबू नायडू से बात चल रही है जिस पर उन्होंने कहा कि वह केवल हवा खराब कर रहे हैं वह खुद ही उनसे बात करने की कोशिश नही कर रहे हैं कोई उनसे बात नही कर रहा है,विजयवर्गीय ने कहा कि नीतीश कुमार ने भी बात करने से मना कर दिया है और कल चंद्रबाबू नायडू ने कल ट्वीट के माध्यम से कह दिया था कि हम मोदी जी के साथ है और हम NDA के साथ ही रहेंगे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद हलचल तो होगी भाजपा की भी होगी और इंडिया गठबंधन की भी होगी,ओर हम शपथ कार्यक्रम की तैयारी करेंगे और वह कोशिश करेंगे कि हम शपथ नहीं ले,,ये तो चलता रहता है बाकी हम शपथ लेंगे और देश की जनता एक बार फिर सुनेगी कि मैं नरेंद्र दामोदर मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं,,, नीतीश कुमार व चंद्रबाबू नायडू 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है।

Exit mobile version