विश्व नशा मुक्ति दिवस पर स्वस्थ शरीर का आयोजन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से मौजूद रहे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/o-i_OCuwb0I

देश में हर वर्ष 26 जून को नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। जहां नशे के खिलाफ सरकार द्वारा चलाई जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अलग-अलग आयोजन इस दिन होते हैं।

जहां इसी क्रम में शहर के रामनगर स्थित रविदास धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामगुलाम राजधान ने बताया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर में पीड़ितों का परीक्षण किया जा रहा है। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर अपना उद्बोधन दिया और कहा कि हम सबको रोज श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए ताकि हमारे दिमाग में नशे की बात नहीं आए, और हम सब स्वस्थ रह सके।

Exit mobile version