विजय नगर पुलिस ने फिंगरप्रिंट से अन्य चोरियों का भी किया खुलासा आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर विजय नगर पुलिस ने चोरी के मामले में पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए थे उसके आधार पर पुलिस ने दो अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है जिसमें विजयनगर और लसूडिया क्षेत्र में हुई चोरी शामिल है।

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पिछले दिनों लसूडिया और विजयनगर क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया था पकड़े गए आरोपों में सनी पिता राजेश्वरी के और दिवाकर पिता संजय गोलाई थे वही दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट भी पुलिस द्वारा लिए गए थे जब पुलिस ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट सिस्टम में अपडेट किया तो दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट अन्य चोरी की घटनाओं से भी मैच हुए जिसमें विजयनगर और लसूडिया क्षेत्र में हुई चोरी का भी पुलिस ने खुलासा किया है विजयनगर क्षेत्र में हुई चोरी में लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल जिसमें सोने की अंगूठी चांदी के बर्तन और नगदी रुपया चोरी हुआ था वही दूसरी चोरी में भी लगभग ₹200000 का माल चोरी गया था जिसे भी पुलिस ने बरामद किया है वही एक आरोपी फिलहाल अभी चोरी के मामले में जेल में था जिससे प्रोडक्शन वारंट पर विजयनगर फिर से गिरफ्तार किया और रीमांड लिया तो दोनों ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया वही पूछ सच में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी का माल मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर नगदी ले लिया करते थे फिलहाल पुलिस ने वहां से भी माल बरामद कर लिया है और इस संबंध में मणप्पुरम गोल्ड लोन को पत्राचार कर और भी जानकारी ली जाएगी

Exit mobile version