इंदौर में बन रहे 494 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वे समारोह में वर्चुअली जुड़े और देश में जारी रेलवे से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के 554 रेलवे स्टेशन विरासत और विकास के प्रतिक होंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली समारोह से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक साथ 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास रेलवे के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए है। वैष्णव ने कहा कि 2014 में रेलवे ब्रिज धीमी गति से बनते थे,लेकिन अब तेजी से काम हो रहे है। मध्य प्रदेश में 33 स्टेशनों को पुर्नविकास हो रहा है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में बनने वाला स्टेशन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। यहाँ भूमिगत पार्किंग रहेगी। इंदौर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन में शॉपिंग मॉल भी होंगे। एक हजार यात्रियों के लिए एसी कक्ष में बैठने की व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन से मेट्रो और बस स्टैण्ड भी जुड़ेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर में एआईसीटीएसएल का छोटा बस स्टैंड भी होगा। दूसरे चरण में पार्क रोड स्टेशन की सुविधाएं बढाई जाएगी।आयोजन में स्कूली बच्चों ने कई तरह की आकर्षक प्रतुतियां दी इंदौर के आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे
