वाहन चोरी और मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपियों को लसूडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/y6LJqhKEvw8

इंदौर लसूड़िया पुलिस ने मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए दो पहिया वाहन और लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी और मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज बोहरा पिता गणेश गोरा निवासी सलकनपुर जिला देवास को पड़ा जिसे आसपास के क्षेत्र से दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया जो चोरी के वाहनों को शाजापुर जिले में ले जाकर बेचता था उसी की निशान देही पर यश यादव व उसके अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है जब इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो इन आरोपियों के पास से कल 8 दो पहिया वाहन पांच लुटे हुए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं जो इन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर वाहन चोरी और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ में जुटी है

Exit mobile version