चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक लूट की घटना सामने आई थी जिसमें महिला अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी इस दौरान एक बदमाश उनके गले में पहना मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर फरार हो गया था पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नंदिनी शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस टीम लग गई थी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए थे जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी पियूष प्रजापति को गिरफ्तार किया है जिससे लूटा हुआ एक सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मंगलसूत्र लूट करने के बाद अपनी दादी को दे दिया था और यह बताया था कि वह उसके दोस्त का है और वह उसे गिरवी रखा है इसके बाद आरोपी की दादी ने वह मंगलसूत्र गिरवी रख दिया था फिलहाल पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है

Exit mobile version